संवाददाता : सुरेश सैनी
झुझुनू।विप्र फाउंडेशन का दीपावली स्नेह मिलन एव समाज के आरएस सहित विशिष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान समारोह स्थानीय मोदी रोड स्थित गाड़िया टाऊन हाल में विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सीकर यूआईटी आयुक्त जे पी गौड़ ने कहा कि समाज उत्थान हेतु शिक्षा का विशेष महत्त्व है। समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुँचाने में परिवार के साथ समाज के व्यक्तियों को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पूर्व अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्य कर अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में परस्पर प्रतिस्पर्धा से समाज की प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। एक सही मार्गदर्शन प्रतिभाओं को अपने जीवन लक्ष्य तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है । वि फा जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एव राजनैतिक रूप से मजबूती ही समाज को अग्रणी व सशक्त बनाते है। वि फा संयोजक उमाशंकर महमिया ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों व प्रतिभाओं का परिचय देते हुए कहा कि समाज उत्थान में विद्यार्थियों व प्रतिभागियों का विशेष योगदान है जो देश की उन्नति में भी सहायक बनते है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मंगलाचरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि पूर्व विधायक डॉ मूल सिंह शेखावत का अभिनंदन भी किया गया। इनके अलावा अतिथि के रूप में विप्र फाउंडेशन प्रदेश सचिव विकास शर्मा डुमोली, शिक्षाविद श्रीराम ढढ मंडावा, गौड़ ब्राह्मण महासभा कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा अलसिसर, वि फा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आशा शर्मा, ब्राह्मण महासभा ज़िलाध्यक्ष अरविंद पारीक, खांडल समाज के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा लोटिया, दाधीच समाज जिलाध्यक्ष रामनिवास शर्मा, कैलाश चोटिया नवलगढ़, पूर्व चेयरमैन चिड़ावा सुभाष शर्मा मच पर उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर राजस्थान प्रसाशनिक सेवा आरएएस में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले नृसिगपुरा निवासी रंजन शर्मा, 2021-22 में आरएएस बने सूरजगढ़ निवासी गजानंद शर्मा जिन्होंने प्रदेश में 81 वी रैंक प्राप्त की व वर्तमान में जैसलमेर कॉलोनाइजेशन में अतिरिक्त कमिशनर पद पर नियुक्त है, हाल ही में निकाय सेवा में ई ओ नियुक्त हुए धींगड़िया के गौतम शर्मा, नारि सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए गणित विषय में अप्रत्याशित चमत्कार कर 9 बार राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुई कुमारी वंशिका शर्मा चिड़ावा, क्रिकेट महिला वर्ग 19 में नेशनल टीम में जगह बनाने व कप्तान बनने पर बगड़ निवासी कुमारी नित्या शर्मा व लेफ्टिनेंट नौसेना बनने पर केहरपुराखुर्द के कुनाल शर्मा को विप्र फाउंडेशन जिला झुझुनूँ जोन 1 द्वारा साफा, माला, दुपट्टा, गोल्ड मेडल पहनाकर व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समाज में सक्रियता निभाते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले वि फा कार्यकर्ताओ चिरंजीलाल चौमाल ,सांवरमल पारासर, अरुण कौशिक मलसीसर, सुभाष शर्मा चिड़ावा, शंकर लाल शर्मा डूडलोद,राकेश सहल, रमेश चौमाल, अमृत जोशी,आई ए विकास शर्मा, मनोज व्यास,चन्द्र प्रकाश शुक्ला, अमित पांडेय, झुझुनू को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
