Homeक्राइमएचएस आकाश ऊर्फ शुटर व राहुल को किया गिरफ्तार, बाईक जप्त

एचएस आकाश ऊर्फ शुटर व राहुल को किया गिरफ्तार, बाईक जप्त

संवाददाता : सुरेश सैनी

बृजेश ज्योती उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक, जिला झुंझुनूं के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह वृताधिकारी वृत चिडावा श्री विकास धींधवाल के मार्गदर्शन में श्री धर्मेन्द्र कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना पुलिस थाना सूरजगढ मय गठित पुलिस टीम द्वारा एक अवैध देशी कट्टा मय 02 जिन्दा कारतुस व एक खाली केस सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस कार्यवाही:- दिनांक 22.10.2025 को दौराने एचएस चैकिंग जरिये मुखबीर खास ईत्तला मिली की एचएस आकाश ऊर्फ शुटर व एक अन्य लडका बजाज पल्सर मोटरसाईकिल से ढाणी श्यामा से दोबडा की तरफ आ रहे है। ईत्तला पर रवाना होकर मिठिया जोहडी दोबडा पहुचा तो एक मोटरसाईकिल पर दो लडके आते दिखाई दिये जिनको हमराह जाप्ता की मदद से रोककर थाना हाजा के एचएस आकाश उर्फ सुटर पुत्र रामसिंह जाति नाई उम्र 23 साल निवासी दोबडा पुलिस थाना सूरजगढ को चैक किया गया तो उसके पास एक देशी कट्टा मिला तथा शख्स राहुल पंघाल पुत्र मुकेश कुमार जाति जाट उम्र 23 साल निवासी श्योसिंहपुरा पुलिस थाना पिलानी को के पास 02 जिन्दा कारतूस व 01 खाली कारतुस मिला। जिनको अपने कब्जे में हथियार व कारतूस रखने बाबत लाइसेंस व परमिट पूछा तो उसने अपने पास कोई लाईसेंस व परमिट नहीं होना बताया। मोटरसाईकिल नम्बर एचआर 18 ई 9893 को जप्त किया गया। मुलजिमान आकाश ऊर्फ शुटर व राहुल पंघाल को गिरफ्तार किया जाकर अभियोग पंजीबद्ध किया गया। अवैध हथियार व कारतूस के संबंध मे आरोपीगणो से गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular