Homeक्राइमजयपुर: भीलवाड़ा थप्पड़ बाज अफसर छोटूलाल मामला

जयपुर: भीलवाड़ा थप्पड़ बाज अफसर छोटूलाल मामला

संवाददाता : पुखराज पांड्या

25 अक्टूबर शनिवार 2025, जयपुर: भीलवाड़ा थप्पड़ बाज अफसर छोटूलाल के मामले में आया नया मोड़, लगेगा सस्पेंशन से भी बड़ा झटका, SP ने किया बड़ा खुलासा

जयपुर: भीलवाड़ा पंपकर्मी को थप्पड़ मारने के बाद चर्चा में आए निलंबित किए गए अफसर छोटू लाल शर्मा के मामले को लेकर एसपी भीलवाड़ा ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और फिलहाल जांच की जा रही है। अफसर को सरकार ने पहले ही सस्पेंड कर दिया है।

पहले जान लें क्या है पूरा मामला:

दरअसल प्रतापगढ़ में एसडीएम अधिकारी रहे छोटू लाल शर्मा को लेकर यह पूरा मामला है। वे भीलवाड़ा से गुजर रहे थे। इस सीएनजी पंप पर अपनी कार में सीएनजी भराने के लिए ठहरे। उनका कहना है कि वहां पर पंप कर्मी ने उनकी कार से पहले दूसरी कार में सीएनजी भर दी। इसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर थप्पड़ बरसा दिए। थप्पड़ के बार छोटू लाल शर्मा ने अपनी पत्नी की शिकायत पर पंपकर्मियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया। उनकी पत्नी का कहना था कि पंपकर्मियों ने अश्लील हरकतें की और गंदी गालियां दीं। उधर पंपकर्मियों का कहना था कि पहले एसडीएम ने धौंस दी थी और हाथ उठाया था। सीसीटीवी वायरल होने के बाद पंपकर्मियों की शिकयत पर केस भी दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
15.7 ° C
15.7 °
15.7 °
57 %
1.4kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
29 °
Sat
27 °

Most Popular