संवाददाता : सुरेश सैनी
जिला पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय झुन्झुनूं श्री देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस के मार्गदर्शन व श्री विरेन्द्र कुमार शर्मा आरपीएस वृताधिकारी वृत झुन्झुनू शहर के निकट सुपरविजन में श्री हरजिन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली झुन्झुनू मय टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए कस्बा झुन्झुनू में हिस्ट्रीशीटर डेनिश बावरिया हत्याकांड में वांछित 05 मुलजिमान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 20.10.25 को डेनिस उर्फ नरेश कुमार ने एसएमएस अस्पताल जयपुर में पर्चा बयान किया कि गाडी स्कार्पियो नम्बर RJ 09 UC 0207 से मैं व मेरे दोस्त सचिन, दिपचन्द उर्फ कालू, राकेश गाडी में पटाखा व 3 लाख रूपये लेकर चुडेला गांव में हमारी मैन दुकान पटाखा पर जा रहे थे। तब चुरू बाईपास ठेके के पास हमने गाडी रोकी तो इतने में ही 3 कैंपर गाडियों में सवार होकर प्रशान्त उर्फ फोखर, दीपक मालसरिया, मंदीप ऊर्फ मदिया व उसका भाई कपिल मेघवाल, सुनिल मेघवाल, हितेश मील, अजय जाट व अन्य 10-15 ने चुरू बाईपास पर हमारी गाडी स्कॉर्पियों को कैंपर गाडियों से टक्कर मारी, मेरे हाथ पैर व सीर में लोहे की पाईपो से चोटे पहुचाई तथा कैंपर गाडी में डालकर अपहरण कर ले गये तथा रसोडा गांव में मारपीट कर पटक दिया मेरे सोने की चैन व अंगुठी तथा पटाखों की बिक्री राशी 3 लाख रूपये ले गये। बीडीके अस्पताल झुन्झुनूं में ईलाज के पश्चात मुझे एसएमएस अस्पताल जयपुर में रैफर कर दिया। आदि पर्चा बयान पर प्रकरण दर्ज किया गया। दिनांक 21-10-2025 को डेनिस उर्फ नरेश कुमार की दौराने इलाज मृत्यु हो गई। प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ी गई। प्रकरण का अनुसंधान श्री विरेन्द्र कुमार शर्मा आरपीएस वृताधिकारी वृत झुन्झुनू द्वारा किया जा रहा है।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, झुन्झुनूं द्वारा तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया तथा संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक निर्देश दिये गये। घटनास्थल का एमआईयू यूनिट, एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये। वृताधिकारी झुन्झुनू शहर व थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली झुन्झुनू के नेतृत्व में अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया जाकर टीमों को अलग अलग संभावित ठिकानों पर रवाना किया गया। गठित टीमों द्वारा हिसार, चुरू, रामगढ़ सेठान, सीकर, दादिया, जयपुर, नोएडा आदि स्थानों पर मुल्जिमान की तलाश की गई। भरसक प्रयास के बाद आरोपीगण कपिल कस्वां को बादशाहपुर हरियाणा, राहुल ऊर्फ राज को रामगढ़ सेठान, ताराचंद, पंकज व अजय ऊर्फ अज्जु को सीकर से दस्तयाब किया गया। मुल्जिमान राहुल उर्फ राज ,अजय उर्फ अजु, कपिल कस्वां से प्रकरण में अन्य वांछित मुल्जिमान के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि मुल्जिम मंदीप उर्फ मदिया व दीपक मालसरिया देरवाला की पहाडी पर छुपे हो सकते हैं जिस पर विरेन्द्र एचसी मय टीम द्वारा तलाश हेतु उपरोक्त आरोपीगण को देरवाला की पहाडी पर पहुंचकर रात्रि के समय तलाश की गई। उसी दौरान दस्तयाबशुदा आरोपीगण राहुल उर्फ राज ,अजय उर्फ अजु, कपिल कस्वां भागने के प्रयास में पहाडी से निचे खढडे में गिर गये, जिसके कारण इनके हाथ-पैरो में चोटें आई। जिनका बीडीके अस्पताल झुन्झुनू में ईलाज करवाया गया है। मुल्जिमान की तलाश में श्री प्रवीण कुमार कानिस्टेबल थाना कोतवाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही
प्रकरण में मुलजिम 1. कपील कुमार कस्वां पुत्र श्री उम्मेद सिह जाति जाट उम्र 29 साल निवासी नयासर पुलिस थाना सदर जिला झुन्झुनू 2. पंकज कुमार पुत्र श्री राजेन्द्र जाति जाट उम्र 21 साल निवासी पंचायत समिति के पास पिपराली पुलिस थाना दादीया जिला सीकर को धारा 109(2), 140(3), 307, 324(4), 125, 126(2), 115(2), 191(3), 191(2), 190, 111, 103(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता व 3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट 3. राहूल कुमार ऊर्फ राज पुत्र श्री बंजरगलाल जाति नाई उम्र 21 साल निवासी गुदडवास पुलिस थाना रामगढ सेठान जिला सीकर 4.अजय कुमार ऊर्फ अजु पुत्र श्री खेताराम जाति मेघवाल उम्र 22 साल निवासी खिरोड पुलिस थाना गोठडा जिला झुन्झुनू 5. ताराचन्द ऊर्फ टीसी पुत्र श्री सीताराम जाति मेघवाल उम्र 21 साल निवासी लाखी वालो का मौहल्ला पिपराली पुलिस थाना दादीया जिला सीकर को धारा 109(2), 140(3), 307, 324(4), 125, 126(2), 115(2), 191(3), 191(2), 190, 111, 103(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया।
अभी तक आरोपीगण से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मार्च 2025 में दीपक मालसरिया के साथ नरेश उर्फ डेनिश बावरिया व उसके साथियों द्वारा मारपीट व वाहन में तोड़फोड़ की घटना की गई थी। इस घटना की रंजिशवश दीपक मालसरिया, मंदीप उर्फ मदिया, हितेश मील, प्रशांत उर्फ पोखर आदि ने बदला लेने की योजना बनाई। योजना के अनुसार दिनांक 19.10.25 को कपिल कस्वां, जो मंदीप व हितेश का परिचित है, ने अपने साथियों अजय उर्फ अजु, पंकज, ताराचंद, धर्मपाल, राहुल उर्फ राज आदि को बुलाया। मंदीप उर्फ मदिया व दीपक मालसरिया ने कपिल कस्वां व राहुल उर्फ राज को डेनिश बावरिया की रैकी हेतु मोटरसाईकिल से भेजा। तत्पश्चात पीरूसिंह सर्किल झुन्झुनूं से कपिल कस्वां व राहुल ऊर्फ राज ने डेनिश की स्कॉर्पियों के पीछे-पीछे रैकी कर हितेश मील व मंदीप ऊर्फ मदिया को सूचना देते रहे। कपिल ने बोलेरो कैम्पर वारदात के लिए हितेश मील को दे रखी है। रैकी के उपरांत तीन कैम्पर गाड़ियों में सवार सभी आरोपीगण चूरू बाईपास पहुँचे, जहाँ उन्होंने नरेश उर्फ डेनिश की स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मारकर रोका। तत्पश्चात मंदीप उर्फ मदिया, दीपक मालसरिया, प्रशांत उर्फ पोखर, हितेश मील, कपिल कस्वां, अजय जाट उर्फ संदीप, आदित्य मीणा, राहुल उर्फ राज व अन्य साथियों ने लोहे के पाइप व डंडों से डेनिश पर हमला किया। गंभीर चोट पहुँचाने के बाद डेनिश ऊर्फ नरेश बावरियां को स्कॉर्पियों से निकालकर मंदीप उर्फ मदिया, हितेश मील प्रशांत ऊर्फ पोखर, अजय आदि ने घायल डेनिश को कैम्पर में डालकर बिसाऊ की ओर ले जाकर रसोडा गाँव के सरकारी विद्यालय के पास मारपीट कर घायल डेनिश को मृत समझकर सभी आरोपीगण अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए।
थानाधिकारी पुलिस थाना गोठडा श्री हेमराज उनि. मय टीम, एजीटीएफ व पुलिस थाना कोतवाली की टीमों द्वारा शेष मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर निरंतर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है ताकि घटना में शामिल अन्य फरार मुल्जिमान के ठिकानों का पता लगाया जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
