Homeक्राइमदोस्ती का झांसा, नशे का फायदा और फिर हैवानियत

दोस्ती का झांसा, नशे का फायदा और फिर हैवानियत

असलेखा चौरिया की खास खबर |

छिंदवाड़ा-छिंदवाड़ा में बीयर पिलाकर लड़की से सामूहिक बलात्कार। पार्टी के बहाने होटल में बुलाया गया एक आरोपीय गिरफ्तार दूसरा फरार छिंदवाड़ा में 23 वर्षीय लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार दो परिचित युवकों ने पार्टी के बहाने अलका टॉकीज के पास स्थित अंबर होटल को फोन किया। वहां उसे बियर पिलाई गई और नशे की हालत का फायदा उठाते हुए दोनों ने बारी-बारी से उसका बलात्कार किया। कोतवाली पुलिस स्टेशन छिंदवाड़ा ने एक आरोपी दुर्गेश हरोड़ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी अतुल घोरसे फरार है। घटना की सूचना सोमवार देर रात मिली। युवती की हालत अत्यधिक नशे में होने के कारण तत्काल बयान दर्ज नहीं किया जा सका। उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया। मंगलवार को चिकित्सा परीक्षण के बाद दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया पुलिस स्टेशन के आशीष कुमार के अनुसार महिला और आरोपी के बीच परिचिय हुआ था ।पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular