Homeक्राइमनौकरो द्वारा मालिक के घर से आभूषण चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार

नौकरो द्वारा मालिक के घर से आभूषण चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता : सुरेश सैनी

बृजेश ज्योती उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक, जिला झुंझुनूं के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय झुन्झुनूं वृताधिकारी वृत चिडावा श्री विकास धींधवाल के मार्गदर्शन में श्री धर्मेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सूरजगढ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नौकरो द्वारा मालिक के घर से आभुषण चुराने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर चोरी का माल बरामद करने मे सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 19.10.2025 को परिवादी श्री सन्दीप पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जाति महाजन उम्र 40 साल निवासी वार्ड नम्बर 5 सूरजगढ ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 18.10.25 को शाम के समय पुजन हेतु हमने हमारे मकान मे बने कमरे के अन्दर (फर्स) मे सोने एवं चांदी के आभूषण दबा रखे थे। जिनको निकालने के लिए गये तो हमे कुछ नही मिला जिनके बारे मे हमने घरवालो व घर मे काम करने वाले नोकरो से पता किया तो हमे पता चला कि हमारे घर मे काम करने वाले कृष्ण कुमार व सियाराम शर्मा दोनो ने मिलकर यह चोरी की हैं जिससे हमारे लगभग 40 लाख रूपये के जेवरात चोरी करके ले गये। इत्यादि रिपोर्ट पर अभियोग पंजिबद्ध किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुऐ आरोपियों की गिरफ्तारी व माल बरामद करने हेतू टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा एकत्रित आसुचना एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपीगण कृष्ण व सियाराम को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की तथा चोरी का माल बरामद किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
15.7 ° C
15.7 °
15.7 °
57 %
1.4kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
29 °
Sat
27 °

Most Popular