Homeक्राइमप्रतापगढ़ पुलिस ने तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

संवाददाता कमलेश यादव

प्रतापगढ़, 4 अगस्त 2025, पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर थाना प्रतापगढ़ पुलिस टीम ने जंगल में स्थित अवैध एमडी निर्माण स्थल पर दबिश देकर वहाँ से नशीले पदार्थ बनाने में प्रयुक्त केमिकल, उपकरण और सामग्री को जब्त किया। बड़ी कार्रवाई करते हुए 213 ग्राम अवैध एमडी (मेथेड्रोन) और 332 ग्राम एमडी में मिलाया जाने वाला टांका (रासायनिक मिश्रण) जब्त किया है। इस कार्रवाई में तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया |

जब्त नशीले पदार्थों और सामग्री की अनुमानित बाज़ार कीमत लगभग ₹50,60,000/- आँकी गई है।अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि जिले में नशा तस्करी और इससे जुड़े अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं और ऐसे अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular