संवाददाता कमलेश यादव
छोटी सादड़ी (प्रतापगढ़)। क्षेत्र में अफीम तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 17 लाख रुपये मूल्य की अफीम जब्त की है | पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत छोटीसादड़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना छोटीसादड़ी की टीम ने कारुण्डा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान जोधपुर निवासी बीरबल राम को गिरफ्तार किया है, जो एक बैग में अफीम छिपाकर ले जा रहा था।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद की |पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है। साथ ही अफीम सप्लाई नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।
