Homeक्राइममादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्यवाहीप्लास्टिक कट्टे सहित कुल 7.288 किलोग्राम अवैध...

मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्यवाहीप्लास्टिक कट्टे सहित कुल 7.288 किलोग्राम अवैध गांजाजब्त

संवाददाता : सुरेश सैनी

जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झुंझुंनू के मार्गदर्शन, पुलिस उप अधीक्षक श्री नोपाराम भाकर वृत बुहाना के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री सीताराम उनि के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुये बुहाना मोड नजदीक नारनौल- सिंघाना रोड पर दौराने नाकाबंदी एवं चैंकिग 07.288 किलोग्राम अवैध गांजा (प्लास्टिक कट्टे सहित वजन) जब्त कर आरोपी कुम्‍माराम को किया गिरफ्तार।
दिनांक 26.10.2025 को थानाधिकारी श्री सीताराम उ.नि. मय जाप्ता के लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही तथा नाकाबन्दी हेतु थाना से रवाना होकर बुहाना मोड नजदीक नारनौल- सिंघाना रोड पर पहुंचकर आने – जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी। दौराने चैकिंग नारनौल की तरफ से एक शख्स अपनी पीठ पर प्लास्टिक कट्टा लटकाये पैदल – पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जो नाकाबन्दी कर रहे पुलिस जाब्ता को देखकर अपने कब्जे वाले प्लास्टिक के कट्टे को छुपाकर पुलिस से बचता वापस मुड़कर तेजी से पैदल – पैदल नारनौल की तरफ जाने लगा। जिस पर शक होने पर रोका जाकर पुछताछ की गई तो अपने कब्जे वाली प्लास्टिक के कटटे में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया तथा अपना नाम कुम्माराम पुत्र श्री मालीराम जाति ब्राहम्ण उम्र 68 साल निवासी वार्ड नंबर 21, शिव कॉलोनी कस्बा सिंघाना का होना बताया। उक्त शक्स को अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने बाबत लाईसेस/अनुज्ञा पत्र के बारे में पूछा तो अपने पास गांजा रखने के बारे में किसी प्रकार का लाईसेंस/अनुज्ञा पत्र नही होना बताया, जिस पर शख्स कुम्‍माराम के कब्जे में प्लास्टिक की कटटे में मिले कुल 07.288 किलोग्राम (प्लास्टिक कट्टे सहित वजन) अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया तथा शक्स कुम्‍माराम को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया। आरोपी कुम्‍माराम से गहनता से अनुसंधान जारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
15.7 ° C
15.7 °
15.7 °
57 %
1.4kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
29 °
Sat
27 °

Most Popular