संवाददाता : पुखराज पांड्या
रानीवाड़ा थाना पुलिस ने गुमशुदा महिला की हत्या का मामला सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में आरोपी लसाराम पुत्र समेलाराम मेघवाल निवासी मेड़ा ने महिला गोमतीदेवी का अपहरण कर हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अधजला शव बरामद किया। जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इन्दोलिया के निर्देशन में बनी टीम ने मात्र दो दिन में हत्या का राजफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
