संवाददाता : सुरेश सैनी
बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशन, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत RPS अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन में श्री जुल्फीकार अली RPS वृताधिकारी वृत खेतडी के सुपरविजन में श्री कैलाशचंद उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना खेतडी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये साईबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत में बैंक द्वारा जारी संदीग्ध बैंक खाताधारक के खिलाफ कार्यवाही करते हुये गैरसायल विजय कुमार भार्गव को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है।
घटना व कार्यवाही विवरणः- भारत सरकार द्वारा संचालित साईबर पुलिस पोर्टल के अनुसार जिलों में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा जारी किये गये संदिग्ध बैंक खाता (mule account) की सूची प्राप्त हुई उक्त बैंक खातों के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोटिंग पोर्टल (NCRP) पर विभिन्न शिकायते दर्ज है। जिस पर भिन्न भिन्न बैंक खातो के खाताधारको की बैंक से डिटेल प्राप्त की गई श्रीमान महानिदेशक पुलिस, साईबर अपराध जयपुर एवं श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस रेंज जयपुर के आदेशानुसार संचालित अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुये विभिन्न शिकायतों में बैंको द्वारा जारी संदीग्ध बैंक खाताधारक के खिलाफ कार्यवाही करते हुये गैर सायल विजय कुमार भार्गव को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।
