संवाददाता कमलेश यादव
बिल्ली खेड़ा गांव जिला प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ के धमोतर थाना क्षेत्र में बिल्ली खेड़ा निवासी ने गुरुवार को डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। हत्यारे ने अपनी पत्नी और बड़े भाई को चाकू से गोद दिया और बच्चों पर भी किए कई वार। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
इस जघन्य ने अपराध की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया । पुलिस द्वारा सभी सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं और कार्यवाही जारी है
