महेश पांडुरंग शेंडे
21 अक्टूबर का दिन आदिवासी समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी बाबूराव शेडमाके का शहादत दिवस है। उन्हें गढ़चिरौली जिले के एक आदिवासी क्रांतिकारी के रूप में जाना जाता है। वीर बाबूराव शेडमाके गढ़चिरौली जिले के एक सैनिक थे।
उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। उन्होंने अपने समुदाय के लोगों को एकजुट किया और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अंग्रेजों ने उन्हें 21 अक्टूबर, 1858 को चंद्रपुर में फांसी दे दी, इसलिए इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके कार्यों की स्मृति में, आदिवासी समुदाय के भाई और अन्य नेता इस दिन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
आदिवासी समाज के संघर्ष, योगदान और प्रकृति के प्रति समर्पण को नमन करते हैं। यह दिन उनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का अवसर है। जो परंपराएं और जीवन शैली हमें प्रकृति से जुड़ना सिखाती हैं। जय सेवा-जय गोंडवाना-जय जोहार! के नारे लगाते आदिवासी भाई-बहनों ने शहिद दिन मनाया |
