HomeUncategorizedड्राइवर की सूझबूझ से बच गई कई जिंदगियां

ड्राइवर की सूझबूझ से बच गई कई जिंदगियां

संवाददाता कमलेश यादव

चित्तौड़ से बांसवाड़ा चलने वाली राजस्थान बस डिपो की बस भूतिया घाट प्रतापगढ़ रोड नेशनल हाईवे 56 पर असंतुलित होकर खाई में गिर गई अच्छी बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई । प्रतापगढ़ रोड पर आए दिन भूतिया घाट पर इस प्रकार की घटनाएं होती रहती है इसके पीछे का कोई रहस्य नहीं जान सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया। लगातार खटारा बसों के संचालन और तकनीकी खराबियों से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है।
ड्राइवर की समझदारी और सूझबूझ की वजह से कई जाने बज गई है ड्राइवर ने बताया कि बस में कोई ऐसी तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से असंतुलित हो गई । यात्रियों का कहना है कि बस ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ के साथ उनकी जान बचाइ |

RELATED ARTICLES

Most Popular