Homeधर्मदीपों की रोशनी से जगमगाया परशुराम सर्किल, गूंजे जयघोष

दीपों की रोशनी से जगमगाया परशुराम सर्किल, गूंजे जयघोष

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं | ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर के दो नंबर रोड स्थित भगवान परशुराम सर्किल भक्ति और रोशनी के अनूठे संगम का साक्षी बना। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस दीपोत्सव कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भागीदारी की।

सैकड़ों दीपों से सजी महाआरती जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे सर्किल परिसर को सैकड़ों दीपकों से सजाया गया। जैसे ही दीप प्रज्ज्वलित किए गए, पूरा वातावरण दुधिया रोशनी और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। दीपोत्सव के पश्चात भव्य आतिशबाजी की गई, जिसने उत्सव के उल्लास को दोगुना कर दिया।

एकता और संस्कारों का संदेश विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संस्कारों का बीजारोपण और अपनी समृद्ध धार्मिक परंपराओं के प्रति युवाओं को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती मिलती है।

प्रसाद वितरण और गणमान्य जनों की उपस्थिति कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर विप्र फाउंडेशन के महामंत्री रामगोपाल महमिया, संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, जिला मंत्री रमेश चौमाल, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, अमृत जोशी, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, अशोक जोशी सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के गणमान्य लोग और मातृशक्ति उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular