Homeक्राइमउड़ीसा में दुष्कर्म की घटना के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

उड़ीसा में दुष्कर्म की घटना के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

संवाददाता कमलेश यादव

कांग्रेस की शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष को 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना 18 मार्च को हुई थी। उड़ीसा में एनएसयूआई नेता द्वारा कथित दुष्कर्म की घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में आक्रोश फैला दिया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आज इस घटना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। देश भर में विभिन्न एबीवीपी इकाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी, जेएनयू, जम्मू विश्वविद्यालय आदि में उन्होंने एनएसयूआई का पुतला दहन किया |

कांग्रेस की शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि भुवनेश्वर के एक होटल में 19 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। इस बीच एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने अपनी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की छात्र शाखा लैंगिक भेदभाव के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति रखती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular