Homeबड़ी ख़बरेंछत से टपकता है पानी जमलावदा विद्यालय जर्जर, ग्रामीणों ने एसडीएम को...

छत से टपकता है पानी जमलावदा विद्यालय जर्जर, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा

जमलावदा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की हालत इन दिनों बद से बदतर हो चुकी है। विद्यालय की छत जर्जर होने के कारण बरसात के दिनों में लगातार पानी टपकता है, जिससे न केवल पढ़ाई बाधित हो रही है बल्कि बच्चों की जान भी खतरे में पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में छतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बारिश के समय पूरा कमरा पानी से भर जाता है, जिससे विद्यार्थियों को बैठने की जगह तक नहीं मिलती। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं।

एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जाएगी।

स्थानीय लोगों की अपील:
“हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार में न जाए। सरकार इस ओर ध्यान दे और जल्द समाधान करे।”

RELATED ARTICLES

Most Popular