Homeबड़ी ख़बरेंकोबरा बटालियन के 2 जवान हुए घायल

कोबरा बटालियन के 2 जवान हुए घायल

8 अगस्त 2025 झारखंड


झारखंड के सिंहभूमि जिले में सुरक्षा बलों द्वारा निगरानी और जांच चलाई जा रही थी इसी दौरान कोबरा बटालियन नक्सलियों द्वारा बिछाए गए जाल में फस गई और एक बड़ा धमाका हुआ जिसके चलते कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल हो हुए हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया और सर्च ऑपरेशन को और भी तेजी से चलाया जा रहा है जिससे कि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और स्थिति को सामान्य किया जा सके।
इस पूरे घटनाक्रम में मुख्य घटनाएं विस्तृत रूप से इस प्रकार है कि 5 मार्च 2025 को जराइकेला झारखंड क्षेत्र मैं IED विस्फोट में दो जवान घायल हुए थे।
18 मार्च 2025 को राधापोडा गांव के पास भी विस्फोट में एक सब इंस्पेक्टर घायल हुए थे घटनाक्रम में आगे 22 मार्च छोटानागरा झारखंड में फिर एक और धमाका हुआ जिसमें सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल वीरगति को प्राप्त हुए साथ ही उनके हेड कांस्टेबल भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।
नक्सलियों को नियंत्रण में लाने की भरपूर कोशिश की जा रही है परंतु सीआरपीएफ स्थानीय पुलिस और कोबरा कमांडर्स को साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम देना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular