Homeक्राइमस्थाई वारंटी लाभचंद मोग्या निवासी हरिपुरा को किया गिरफ्तार

स्थाई वारंटी लाभचंद मोग्या निवासी हरिपुरा को किया गिरफ्तार

संवाददाता कमलेश यादव

छोटी सादड़ी। पुलिस अधीक्षक महोदय बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन “सुदर्शन चक्र” के तहत थाना छोटी सादड़ी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय श्रीमान एसीजेएम कोर्ट छोटी सादड़ी के प्रकरण संख्या 265/2016 एवं 267/2017, धारा 143, 341, 323, 325, 149 आईपीसी में वांछित स्थाई वारंटी लाभचंद मोग्या निवासी हरिपुरा को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र” के तहत जिले में फरार वारंटियों, अपराधियों एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular