Homeप्रदेशअमेठी: जगदीशपुर में अनियंत्रित होकर पुल से टकराई गाड़ी, हादसे में कई...

अमेठी: जगदीशपुर में अनियंत्रित होकर पुल से टकराई गाड़ी, हादसे में कई गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो रिपोर्ट: सज्जन खान, जाफरगंज (उत्तर प्रदेश)

जगदीशपुर (अमेठी) | जनपद अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरगंज इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नवीन मंडी के पास एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह 6:00 बजे मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 6:00 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सीधे पुल से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और नवीन मंडी में मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

परिजनों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है नवीन मंडी क्षेत्र

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नवीन मंडी और पुल के पास अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सुबह के समय कोहरे या कम दृश्यता की वजह से भी जोखिम बढ़ जाता है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना का मुख्य कारण क्या था।

RELATED ARTICLES

Most Popular