Homeधर्महर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य वाहन रैली

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य वाहन रैली

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। सकल ब्राह्मण समाज एवं विप्र सेना शाहपुरा के तत्वावधान में भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 19 अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शहर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

भजन संध्या से होगा कार्यक्रमों का आगाज़

आयोजन समिति ने बताया कि जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार, 18 अप्रैल को सायं 7:00 बजे से होगी। भगवान परशुराम मंदिर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

रविवार को अभिषेक और भव्य वाहन रैली

मुख्य आयोजन रविवार, 19 अप्रैल को होगा, जिसकी रूपरेखा निम्न प्रकार है:

  • प्रातः 8:15 बजे: भगवान परशुराम जी का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया जाएगा।
  • सायं 5:00 बजे: स्थानीय रामद्वारा से भव्य वाहन रैली का शुभारंभ होगा।
  • रैली का मार्ग: रामद्वारा से शुरू होकर रैली कलिंजरी गेट, बालाजी की छतरी, त्रिमूर्ति चौराहा, भाणा गणेश जी मंदिर एवं खान्या बालाजी होते हुए परशुराम मंदिर पहुंचेगी।
  • महाआरती व प्रसादी: रैली के मंदिर पहुंचने पर भगवान की महाआरती की जाएगी और छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।

समाजजनों से उपस्थिति की अपील

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विप्र सेना की महिला इकाई, युवा मोर्चा एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हैं। आयोजकों ने समस्त विप्र समाज के लोगों से सपरिवार इस धार्मिक महोत्सव में शामिल होने और भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular