Homeप्रदेशशाहपुरा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम: विधि-विधान से हुआ जलाभिषेक, विप्र...

शाहपुरा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम: विधि-विधान से हुआ जलाभिषेक, विप्र बंधुओं ने लिया शक्ति और शास्त्र की मर्यादा का संकल्प

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को शाहपुरा में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विप्र सेना तहसील अध्यक्ष हेमराज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक प्रातः 8 बजे पंडित विनीत गौड़ के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। विद्वान पंडितों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात उपस्थित विप्र बंधुओं ने कतारबद्ध होकर अपने हाथों से भगवान का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक किया। अभिषेक के दौरान पूरा परिसर ‘जय परशुराम’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

शक्ति और शास्त्र के संगम हैं परशुराम: हेमराज शर्मा इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष हेमराज शर्मा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम शक्ति और शास्त्र के अद्भुत संगम हैं। उनका जीवन और आदर्श समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए सभी को जन्मोत्सव की बधाई दी।

विवाह आयोजनों के कारण रैली स्थगित विप्र सेना द्वारा जानकारी दी गई कि क्षेत्र में अक्षय तृतीया के कारण बड़ी संख्या में वैवाहिक समारोह होने के मद्देनजर, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रस्तावित वाहन रैली को स्थगित कर दिया गया है। समाज ने सर्वसम्मति से यह निर्णय जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए लिया।

शाम को होगी महाआरती आयोजन समिति ने अपील की है कि आज सायं 6:30 बजे आयोजित होने वाली भगवान परशुराम की भव्य महाआरती में सभी ब्राह्मण परिवार अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हों। सुबह के कार्यक्रम में आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और समाजजनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular