Homeक्राइमविधायक का कड़ा रुख: शाहपुरा खेल अकादमी के निर्माण में मिली भारी...

विधायक का कड़ा रुख: शाहपुरा खेल अकादमी के निर्माण में मिली भारी अनियमितता, कार्य रुकवाया

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा (भीलवाड़ा) |शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सोमवार को क्षेत्र के माताजी का खेड़ा रोड पर निर्माणाधीन खेल अकादमी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में बरती जा रही भारी लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग को देख विधायक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवा दिया।

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर बरसे विधायक यह खेल अकादमी राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज एवं अवसंरचना निगम लिमिटेड (रूडसिको) के माध्यम से ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही है। मौके पर पहुँचे विधायक ने जब दीवार और निर्माण सामग्री की जांच की, तो वह मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। विधायक ने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए बनाई जा रही इस अकादमी में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश विधायक डॉ. बैरवा ने मौके से ही जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा को दूरभाष पर पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि:

  • निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।
  • दोषी ठेकेदार और संबंधित लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
  • भविष्य में होने वाला निर्माण पूरी तरह गुणवत्ता मानकों के आधार पर ही सुनिश्चित किया जाए।

“बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई मंजूर नहीं। क्षेत्र के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार या लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जनहित के कार्यों की निगरानी मैं स्वयं करता रहूँगा।” > — डॉ. लालाराम बैरवा, विधायक शाहपुरा

रूडसिको के अधिकारियों को लगाई फटकार निरीक्षण के दौरान मौजूद रूडसिको के अधिकारियों को विधायक ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी धन का दुरुपयोग और घटिया निर्माण करने वाली फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। विधायक के इस कड़े रुख के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular