छोटी सादड़ी। नगर में धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रतीक भगवान श्री चारभुजानाथ जी की शाही सवारी का आयोजन प्रभात फेरी समिति द्वारा अत्यंत भव्य और श्रद्धापूर्वक किया गया। शाही सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नगरवासियों की धार्मिक एकता और उत्साह का परिचय दिया। भारी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर यात्रा में भाग लिया। शहरवासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया और भक्तों को जल व प्रसाद भी वितरित किया गया। महिलाओं ने ढोलक और मंजीरों के साथ भजन-कीर्तन में भाग लिया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
