Homeधर्मधोली मंगरी देवनारायण मंदिर में विष्णु महायज्ञ और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव...

धोली मंगरी देवनारायण मंदिर में विष्णु महायज्ञ और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

आसीन्द (भीलवाड़ा)। आसीन्द ब्लॉक के धावजी का खेड़ा स्थित प्राचीन श्री धोली मंगरी देवनारायण मंदिर में सप्त दिवसीय विष्णु महायज्ञ, मंदिर कलश स्थापना एवं शिव परिवार व हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। यह भव्य आयोजन सवाईभोज मंदिर के महंत सुरेशदास महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हो रहा है।

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में यज्ञाचार्य गोपाल शास्त्री द्वारा मंगलाचरण, पंचांग पूजन एवं कलश अर्चन के साथ महोत्सव की शुरुआत की गई। मध्याह्न में विधिवत मंडप प्रवेश के उपरांत प्राचीन पद्धति ‘अरणी मंथन’ से अग्नि प्रकट की गई, जिसके बाद हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। मंत्रोच्चार की गूंज से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

संत-महंतों की गरिमामयी उपस्थिति कलश यात्रा एवं पूजन कार्यक्रम में जोधगढ़ महंत नारायण दास महाराज, तामेसर बावड़ी महंत लक्ष्मण दास, मालासेरी डूंगरी के पुजारी देवकरण पोसवाल, गोठा के पुजारी कुपाराम, खेमाणा देव के पुजारी नेनूराम तथा धोली मंगरी के भोपाजी जिताराम सहित कई संत-महंत उपस्थित रहे। मुख्य यजमान के रूप में देबीलाल गंगाहेला ने धार्मिक रस्में पूर्ण कीं।

श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने मंगल गीतों और भजन-कीर्तन पर नृत्य कर वातावरण को आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर ईश्वर लाल तेड़वा, लादूलाल, बन्ना लाल, सिंगर हीरालाल, उदयलाल, नारायण, कैलाश, अम्बालाल, हरदेव, सुखदेव तेड़वा, सुखदेव भड़ाना सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

आगामी कार्यक्रम पुजारी देवकरण पोसवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, नियमित हवन एवं भव्य भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में धर्म लाभ लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular