जिला ब्यूरों: चंचलेश इन्दौरकर
छिंदवाड़ा | महामानव डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर तिराहा श्रद्धा और उत्साह के केंद्र में रहा। जयभीम सेना सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में एससी, एसटी और ओबीसी समाज के हजारों लोगों ने शिरकत की।
देशभक्ति और भीम गीतों से हुई शुरुआत कार्यक्रम का आगाज अंबेडकर तिराहा पर अनूप कुमार आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा दी गई भीम गीतों और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति से हुआ। सुरीले भजनों और गीतों ने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। इसके पश्चात एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।
शहीदों और महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि रैली के दौरान बस स्टैंड पर अमर शहीद अमित ठेंगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद रैली इंदिरा तिराहा, फव्वारा चौक होते हुए ई.एल.सी. पहुंची, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। आमसभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
प्रतिभाओं और समाजसेवियों का सम्मान अंबेडकर तिराहा पर रैली के समापन के बाद बुद्धिजीवियों ने बाबा साहब के योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न ब्लॉक, क्षेत्रीय और ग्रामीण अध्यक्षों सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधियों को बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से शिवम पहाड़े, अरुणा तिलंते, चंचलेश इन्दौरकर, शंकर चिल्लाटे, वल्ला प्रसाद मंदरे, मुरारीलाल कनोजिया, शिवदयाल वर्मा, पवन सरयाम, मिथुन धुर्वे, शिव कुमार सिरसाम, सीताराम सरयाम, विजय मेहरा, सागर परतेती, बंटी मण्डराह, पारस वंशकार, राहुल डेहरिया सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
